फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल की कवायद

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल की कवायद

Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल की कवायद

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल की कवायद शुरू हो गई है। शहर में सुविधायुक्त शौचालय के साथ ही वाहन पार्किंग स्थल निर्माण के लिए प्रशासन ने जगह की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में शुक्रवार को एसडीएम अनिल चन्याल ने नगर पालिका में राजस्व, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जगह की संभावनाओं पर चर्चा की। बैठक में न्यू टैक्सी स्टैंड में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने व पुरानी पानी की टंकी के पास बने शौचालय या फिर नेहरू पार्क के पास जीर्ण क्षीर्ण बने शौचालय की जगह में सुविधायुक्त शौचालय बनाने का प्रस्ताव बनाया गया।


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विगत 18 जुलाई को टनकपुर दौरे के दौरान मां पूर्णागिरि धाम विकास प्राधिकरण व कठुवापाती में सिड़कुल की स्थापना समेत कई घोषणाएं की थी। इनमें शहर में सुविधायुक्त शौचालय व वाहन पार्किंग स्थल बनाने की घोषणा भी शामिल थी। प्रशासन ने सुविधायुक्त शौचालय व पार्किंग स्थल के लिए जगह तलाशनी शुरू कर दी है। एसडीएम अनिल चन्याल ने ईओ जसवीर सिंह राठी, सीओ आरएस रौतेला, एआरटीओ रश्मि भट्ट के साथ बैठक कर जगह की तलाश को लेकर विचार विमर्श किया। एसडीएम ने बताया कि पार्किंग के लिए न्यू टैक्सी स्टैंड पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने व सुविधायुक्त शौचालय के लिए दो स्थलों का प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है। बैठक में नगर पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, लिपिक बसंतराज चंद, कैलाश पटवाल व टैक्सी यूनियन के लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed