{"_id":"5c758001bdec223c464397e1","slug":"181551204353-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के प्रशिक्षित गुरिल्लों ने निकाला मौन जुलूस, सीएम को ज्ञापन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के प्रशिक्षित गुरिल्लों ने निकाला मौन जुलूस, सीएम को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। नौकरी देने की मांग को लेकर एसएसबी के प्रशिक्षित गुरिल्लों ने शहर में मौन जुलूस निकाला और तहसील में ज्ञापन सौंपा। न्याय न मिला तो वे 13 मार्च को गोलू देवता के दरबार में न्याय के लिए केंद्र और सरकार के खिलाफ अर्जी लगाएंगे।
एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानेद डालाकोटी के आह्वान पर मंगलवार को प्रशिक्षित गुरिल्लों ने बैठक कर गांधी मैदान से तहसील तक मौन जुलूस निकाला और तहसील में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय अध्यक्ष डालाकोटी ने कहा है कि सरकार एसएसबी के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों के भविष्य को नजरअंदाज कर रही है।
सरकार ने कृषि सहायक, लोनिवि में मेट और बेलदार पद पर, स्वैच्छिक आपदा प्रबंधक बल का गठन कर और उच्च स्तर पर ईको टास्क फोर्स बनाने, होमगार्ड और पीआरडी में विभिन्न पदों पर एसएसबी के स्वयंसेवकों को नौकरी देने की घोषणा की थी, लेकिन इन फैसलों पर अब तक कोई अमल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अब न्याय नहीं मिलने पर वे 13 मार्च को केंद्र और सरकार के खिलाफ गोलू देवता के दरबार में अरजी लगाकर न्याय की गुहार लगाएंगे। जुलूस और ज्ञापन सौंपने वालों में धीरेंद्र मेहता, राजेंद्र मेहता, प्रकाश राम, योगेंद्र चंद, चंद्रशेखर पाटनी, चंद्रशेखर भट्ट, धन सिंह, परवीन बानो, कमला चंद, नीरज सिंह, शनि खर्कवाल, कुशल राम, कृष्ण राम, केशव भट्ट, विनोद कुमार, बलवंत कुल्याल, अनिल राना, महेश जोशी आदि शामिल थे।