{"_id":"5c66fda7bdec2273724c5158","slug":"181550253479-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसारी में तीन माह का जूडो कराटे प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसारी में तीन माह का जूडो कराटे प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्राओं का तीन माह का जूडो-कराटे का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में विद्यालय की 23 छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। जूडो कराटे प्रशिक्षक मयंक गहतोड़ी और शिक्षक रवीश पचौली छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
पचौली ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं को तीन माह तक जूडो कराटे का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए जाएंगे, जिससे छात्राएं किसी भी विषम स्थिति का मुकाबला कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पंच मारना, किक मारना, नासिका, सूर्य चक्र, जठर आदि स्थानों प्रहार करना और प्रहारों को रोकने की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह तक छात्राओं का यह प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।