{"_id":"5bfc2741bdec22414a2af2f6","slug":"181543251777-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिकों ने शोध पत्र पेश किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिकों ने शोध पत्र पेश किए
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालाकोट में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य गिरीश पांडेय की अध्यक्षता और विज्ञान समन्वयक राजेंद्र कुमार गड़कोटी के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी आरआर लोहिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बाल विज्ञान कांग्रेस में जीआईसी डोबाभागू की छात्रा ज्योति तिवारी ने अधखंडी गांव में शौचालयों की संख्या और प्रयोग करने और नहीं करने वाले लोगों पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। जीआईसी बापरू के सचिन उपाध्याय ने लकड़ी पत्थरों से बने घरों तथा सीमेंट, टाइल्स वाले मकानों की लागत तथा उसके फायदे और नुकसानों पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। जीआईसी डोबाभागू के छात्र रवींद्र कुमार ने पुराने कपड़ों से रजाई गद्दे, टॉफी के कागजों से फूल-माला, कागजों से बैच, पुष्प गुच्छ आदि से अपशिष्ट से धनोपार्जन कैसे किया जा सकता है, पर शोधपत्र प्रस्तुत किया।
निर्णायकों में अर्जुन छतोला, देवेंद्र पुनेठा, दीपा टम्टा, प्रकाश गरसाड़ी, भुवन पंत, शोभा गड़कोटी, प्रीति बोहरा, राधा बेरी ने सहयोग किया। मंगलवार को परिणाम घोषित किए जाएंगे। आयोजन में नवीन जोशी, मुकेश धपोला, दीपक राय, सत्येंद्र भंडारी, दिनेश राम, दिनेश खंपा, कृष्ण चंद्र जोशी, रितेश वर्मा आदि ने सहयोग किया।