{"_id":"5bb3a7a5867a557f23346fca","slug":"181538500517-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकाल शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकाल शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। कैंडल मार्च निकाल कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। मंगलवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी के नेतृत्व में वीर कालू सिंह चौक में विभिन्न स्थानों से आए राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
शहीदों के सपनों का राज्य बनाने और राज्य की राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए राज्य आंदोलनकारी लगातार संघर्ष करते रहेंगे। सीमांत में सड़क, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा, जमीन आदि के मुद्दे अनसुलझे हैं।
आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार से इस कांड की सुनवाई के लिए यूपी के हाईकोर्ट में अपील कर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की। कैंडल मार्च में सुरेंद्र बोरा, भुवन जोशी, नवीन खर्कवाल, गणेश महरा, राजू गड़कोटी, ओंकार धौनी, बसंत पंगरिया, बृजेश महरा, भूपाल मेहता, जीवन मेहता, भगीरथ भट्ट, पदमादत्त पुनेठा, जीत सिंह महर, पूरन उप्रेती, राम सिंह बोहरा, कैलाश मेहता, योगेश मेहता आदि शामिल थे।