फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोहाघाट व्यापार संघ के चुनाव चार फरवरी को होंगे

लोहाघाट व्यापार संघ के चुनाव चार फरवरी को होंगे

Tue, 16 Jan 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट व्यापार संघ के चुनाव चार फरवरी को होंगे
voter shimla
लोहाघाट (चंपावत)। व्यापार संघ की लोहाघाट इकाई का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को हुई व्यापारियों की बैठक में बताया गया कि 24 जनवरी से दो दिनों तक नामांकन होंगे जबकि मतदान चार फरवरी को होगा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि व्यापार संघ में अध्यक्ष, महासचिव पद पर ही मतदान होगा। संरक्षक मंडल, व्यापार संघ बाद में कार्यकारिणी का विस्तार करेगा। 23 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 24, 25 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया होगी। 28 को नामांकन प्रपत्रों की जांच, 29 जनवरी को नामांकन वापसी होगी। चार फरवरी को व्यापार संघ चुनाव होंगे। उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। रामलीला मैदान में सुबह नौ बजे से दो बजे तक मतदान होगा। दो बजे से मतगणना शुरू होगी। उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। धर्मानंद पांडेय की अध्यक्षता में व्यापार संघ महासचिव विपिन वर्मा ने संचालन किया। बैठक में भीम दत्त बगौली, खिलानंद जुकरिया, जगदीश खर्कवाल, गंगा दत्त मुरारी, जीवन पुनेठा, भूपाल सिंह मेहता, मनोज गर्ग, गणेश खर्कवाल, कीर्ति बगौली, प्रकाश जोशी, मंगत राम गर्ग आदि थे।
विज्ञापन


व्यापार संघ लोहाघाट के लिए मतदान चार फरवरी को
अध्यक्ष, महासचिव के पदों पर होगा मतदान

चुनाव को गठित हुईं तीन समितियां
लोहाघाट। व्यापार संघ चुनाव कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। निर्वाचन समिति में भूपाल सिंह मेहता, विपिन वर्मा, गणेश खर्कवाल, जगदीश खर्कवाल, मनोज गर्ग, संरक्षण निर्वाचन मंडल में भीमदत्त बगौली, खिलानंद जुकरिया, धर्मानंद पांडेय, जीवन पुनेठा को शामिल किया गया है, जबकि नामांकन पत्र विपिन वर्मा के पास जमा होंगे। अध्यक्ष, महासचिव पद के लिए प्रत्याशी की न्यूनतम उम्र 32 वर्ष होनी अनिवार्य है। व्यापारी का 2009 में व्यापार संघ में पंजीकरण जरूरी है। नामांकन प्रपत्र का शुल्क 100, मतदाता सूची का शुल्क 100 रुपया होगा। अध्यक्ष के लिए नामांकन शुल्क 800, महासचिव के लिए 500 रुपया शुल्क देना होगा। नाम वापसी पर नामांकन शुल्क लौटाया जाएगा। नामांकन पत्र निरस्त होने, अयोग्य मिलने पर शुल्क नहीं लौटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed