फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सुमुखि सुलोचनि प्राण पियारी...

सुमुखि सुलोचनि प्राण पियारी...

Wed, 27 Sep 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सुमुखि सुलोचनि प्राण पियारी...

विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीला का मंचन दिनोंदिन जोर पकड़ते जा रहा है। मल्लीहाट की रामलीला में जहां मंगलवार को भगवान श्रीराम के वन जाने की लीला का मंचन किया गया। वहीं फुलारागांव और स्वांला में भी वनवास की लीला का मंचन किया गया। दोनों ही स्थानों में रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। लोहाघाट नगर और कर्णकरायत में जारी रामलीला में बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं।

कर्णकरायत में चौथे दिन की लीला का शुभारंभ दशरथ-कैकई संवाद से हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल की अध्यक्षता और संजय मुरारी के संचालन में हुई लीला में कैकई का कोप भवन में जाना, दशरथ कैकई से मनाते हुए कहते हैं सुमुखि सुलोचनि प्राण पियारी, रूठ रही है काहे ईवकल मन, कैकई का दशरथ से भरत को राजगद्दी और राम जी को 14 वर्ष का वनवास मांगना, दोनों भाइयों सहित सीता द्वारा माता कौशल्या और सुमित्रा से वन जाने की आज्ञा मांगकर वन को प्रस्थान करना, राम वियोग में महाराजा दशरथ द्वारा प्राण त्यागना, सुमंत का विलाप, भरत शत्रुघ्न और तीनों रानियों का वन में राम को वापस बुलाने को जाना, तीनों रानियों और भरत को देखकर लक्ष्मण का क्रोधित होना। भरत द्वारा राम की चरण पादुका लेकर वापस अयोध्या लौटने तक की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन


लोहाघाट की रामलीला में राम के वनवास जाने पर पंचवटी में सूर्पणखां ने मायावी रूप रचकर पहले राम की ओर आकर्षित होकर मेरा रूप देखकर चंद्रमा शरमा गया और छुप गया, मैं कैसी सुंदर नारी हूं वाह वाह वाह गीतों से राम को रिझाने की कोशिश की। राम ने लक्ष्मण की ओर इशारा कर सुंदरी लछमन को वर लीजो कहा। लक्ष्मण द्वारा भी सूपर्णखा का प्रस्ताव अस्वीकार करने पर वह सीता की ओर झपटी। जिसके बाद इशारा पाकर लक्ष्मण ने सूर्पणखां का नासिका छेदन कर दिया। अपना अपमान देखकर वह अपने भाई खरदूषण के पास गई। जिनका राम द्वारा वध करने की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्ती में 2 अक्तूबर से होगी लीला
लोहाघाट (चंपावत)। फोर्ती गांव में 2 अक्तूबर से 10 दिवसीय रामलीला का आयोजन होगा। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कलाकारों को देर रात तक गहन तालीम दी जा रही है। स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक एवं रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गांव के त्योंदर मंदिर में रामलीला का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed