फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कहीं दूर जब दिन ढल जाए, शाम की दुल्हन बदन चुराए

कहीं दूर जब दिन ढल जाए, शाम की दुल्हन बदन चुराए

Mon, 28 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
कहीं दूर जब दिन ढल जाए, शाम की दुल्हन बदन चुराए

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सुरों के बादशाह मुकेश की 41 वीं पुण्यतिथि पर संगीत प्रेमियों की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इस मौके पर लोगों ने मुकेश की याद में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रोता झूमते रहे।

लोहाघाट स्थित शिक्षक भवन में राजकीय इंटर कॉलेज के संगीत शिक्षक अनूप कौशल के निर्देशन में आयोजित संगीत संध्या में मुकेश को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अनमोल कलौनी ने कहीं दूर जब दिन ढल जाए शाम की दुल्हन बदन चुराए चुपके से आए.. गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। संजय ने जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे, बाल कलाकार चिन्मय नरियाल ने एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, जग में रह जाएंगे प्यारे तेरे बोल, महिमा ने सजन रे झूठ मत बोलो खुदा के पास जाना है, न हाथी है न घोड़ा है वहां पैदल ही जाना है, योगेश ने इक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है, शशांक जोशी ने किसी की मुस्कुराहटों से हो निखार किसी का दर्द मिल सके ले उधार जीना इसी का नाम है गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। संगीत शिक्षक कौशल ने जाने कहां गए वो दिन कहते थे तेरी याद में गीत की दिलकश प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इसके अलावा संजय पंत ने संसार है एक नदिया सुख-दुख दो किनारे हैं, न जाने कहां जाएं, सोनिया ने चंदन सा बदन चंचल चितवन, प्रणव शर्मा ने हमने अपना सब कुछ खोया प्यार तेरा पाने को, रश्मि मेहता ने चांद सी मेहबूबा हो मेरी कब ऐसा मैने सोचा था गीत प्रस्तुत किया। तबले पर लोकेश पांडेय, महेंद्र सिंह घरती, अनमोल कलौनी थे। देर रात तक चले कार्यक्रम में कमल वर्मा, एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता, जीवन मेहता, ईश्वरी लाल साह, जीवन कलौनी, जगदीश खर्कवाल, किरन जुकरिया, भुवन भट्ट, श्रीकृष्ण जोशी, दिवाकर हालदार, वीके सिंह, ममता जोशी, प्रियंका जोशी, रुपाली जोशी, पकंज जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed