फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   संसद में उठाएं किसानों की कर्ज माफी का मसला

संसद में उठाएं किसानों की कर्ज माफी का मसला

Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
संसद में उठाएं किसानों की कर्ज माफी का मसला

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन करायत के नेतृत्व में किसानों ने राज्य सभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा को ज्ञापन सौंपकर उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी कृषि ऋण माफ करने की मांग की है।


कहा कि उत्तराखंड सरकार किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है। मौसम में समय-समय पर हो रहे बदलावों से उनकी खेती को व्यापक नुकसान पहुंच रहा है। जिससे राज्य के किसान भुखमरी के कगार में पहुंच गए हैं। प्रदेश में दो किसानों ने बैंक और लोगों के ऋण न चुका पाने के चलते आत्महत्या कर ली है। किसानों ने सांसद से राज्यसभा में उनकी पैरवी करने का आग्रह किया। सांसद माहरा ने किसानों की कर्ज माफी को लेकर सदन में मुद्दा उठाएंगे। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष चंद्र दत्त जोशी, कोषाध्यक्ष ललित मोहन खर्कवाल, एचडी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, विजय सिंह, भीम सिंह सुरेश चंद्र, दलीप सिंह, हरक सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed