{"_id":"5cc1f621bdec2214262c784b","slug":"171556215329-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़क के जीर्णोद्धार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़क के जीर्णोद्धार की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर के कुमाऊंखेड़ा का संपर्क मार्ग पिछले एक दशक से अधिक समय से क्षतिग्रस्त है। कुमाऊंखेड़ा वासियों ने शीघ्र सड़क की मरम्मत न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क से ग्रामीणों को आवागमन के साथ ही कृषि उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता ग्रामीण रमेश भारती के मुताबिक करीब एक दशक पूर्व इस मार्ग का जीर्णोद्धार हुआ था। लेकिन निर्माण में गुणवत्ता की कमी के चलते सड़क पहली ही बरसात में क्षतिग्रस्त होने लगी थी। बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता जगन्नाथ ने बताया कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के कानों में जूं तक नही रेंग रही है। ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया कि उक्त सड़क के जीर्णोद्धार को प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया था किंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण दिलीप सिंह, पुष्कर राम, प्रेम राम, केशव राम, पार्वती देवी, रेखा आदि ने शासन प्रशासन से उक्त सड़क का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। ब्यूरो
फोटो 25 टीएनपीबीएनबी 01 पी।