{"_id":"5c1149c1bdec2241ac3bd2e1","slug":"171544636865-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजराज ने रोकी राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजराज ने रोकी राह
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा रेंज के जंगल से सटे इलाकों में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक तो हाथी आबादी में घुसकर फसलों और अन्य सामान को तहस-नहस कर रहे थे, लेकिन अब टनकपुर-चंपावत एनएच पर भी आने लगे हैं। बुधवार को टनकपुर-चंपावत एनएच पर हाथियों के झुंड के अचानक आने से अफरा-तफरी मची गई। इस दौरान सड़क पर जाम भी लग गया। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को एनएच से भगाया, तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया।
शारदा रेंज के ककराली बीट के जंगल से निकलकर हाथियों का एक झुंड बुधवार सुबह करीब नौ बजे किरोड़ा के पास टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर आ धमका। इससे राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वन विभाग के वन वीट अधिकारी निर्मल खुल्वे, योगेश जोशी और कैलाश सिंह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और उन्होंने हाथियों को बमुश्किल जंगल की ओर खदेड़ा।
इससे करीब आधे से पौने घंटे तक यातायात जाम भी रहा। वहीं, मंगलवार रात बस्तिया गांव में जयमल सिंह के घर के आंगन पर पहुंचकर हाथियों ने काफी नुकसान किया है। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि हाथियों ने घर के आंगन में रखा सामान तितर बितर करने के साथ ही प्लास्टिक की टंकी तोड़कर उसमें रखा गेहूं बिखेर दिया। ग्रामीणों ने आग और शोर मचाकर हाथियों को बमुश्किल भगाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।