फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पालिका के पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार शुरू

पालिका के पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार शुरू

Sat, 19 May 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पालिका के पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार शुरू

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हटाए गए ठेका कर्मियों की बहाली समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने आउटसोर्स कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ पालिका परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पर्यावरण मित्रों के कार्य बहिष्कार से सफाई व्यवस्था चरमराने की आशंका से लोग चिंतित हैं।


धरना स्थल पर आंदोलनरत कर्मियों ने हटाए गए ठेका कर्मियों की तत्काल बहाली व सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन व बकाया भुगतान करने, दो माह के लंबित वेतन का अविलंब भुगतान, वेतन का भुगतान हर माह की सात तारीख तक करने, ठंडी व गर्म वर्दी दिए जाने समेत कई मांगे उठाई। कहा कि लंबे समय से सफाई कर्मी अपनी मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में संघ के अध्यक्ष अन्नू बाल्मीकि, राकेश बाल्मीकि, कमलेश बाल्मीकि, मधुसुदन, विशाल बाबू, सुनील कुमार, प्रमोद प्रकाश, चंदन, छत्रपाल, सोमपाल, नरोत्तम, राकेश सुरेश, श्याम सिंह, गिरीश, पंचम सिंह, रामदास, उमेश पांडेय, किशन, संजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed