फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   हर्षित, अंजली, उदय और किरन ने जीती फर्राटा रेस

हर्षित, अंजली, उदय और किरन ने जीती फर्राटा रेस

Fri, 17 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हर्षित, अंजली, उदय और किरन ने जीती फर्राटा रेस

विज्ञापन
चंपावत। खेल महाकुंभ के तहत बालक और बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। अंडर-10 और अंडर-14 में हुई फर्राटा रेस में हर्षित महर, अंजली भट्ट, उदय सक्सेना और किरन ने पहला स्थान हासिल किया। इससे पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता नरेश सकारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

गोरलचौड़ मैदान में फर्राटा रेस में संजय रावत, करन थ्वाल बालिका वर्ग में विमला और मानसी ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-10 आयु वर्ग के बालकों की 200 मीटर दौड़ में संजय, प्रकाश और राकेश, बालिका वर्ग में अंजली, निर्मला और मानसी पहले तीन स्थान पर रहे। 400 मीटर में हर्षित, राकेश और साहिल पहले तीन स्थान पर रहेे। बालक अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में आयुष, कुंदन बालिका वर्ग में सिया और प्रीति विजेता बने।
विज्ञापन

बालकों की 200 मीटर दौड़ में किंचित, नीरज, अमित बालिका वर्ग में किरन, सिया और आकांक्षा अव्वल रहे। बालकों की 400 मीटर में आयुष, अमित, पवन बालिका वर्ग में ऋतु, बबीता और कंचन ने पहले तीन स्थान पर कब्जा जमाया। बालक अंडर-17 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रोहित, शिवम, अंकित, 1500 मी. में अंकित, राहुल और किशोर विजेता बने। निर्णायक महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, अमित वर्मा, मुकेश वर्मा, चंदन अधिकारी, अंजू पांडेय, नीतू ढेक, मंजू बिष्ट, कमल गहतोड़ी निर्णायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed