{"_id":"597784944f1c1b1f698b4574","slug":"171501004948-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामरिक दृष्टि का महत्वपूर्ण मार्ग जीर्णक्षीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामरिक दृष्टि का महत्वपूर्ण मार्ग जीर्णक्षीर्ण
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के दूरस्थ मझगांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग कई वर्षों से जीर्णशीर्ण हो चुका है। जिससे नागरिकों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में कई जगह गड्ढे पड़े होने से ग्रामीणों के साथ ही एसएसबी के जवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उत्तराखंड की भूमि होते हुए भी शारदा नहर के किनारे की इस सड़क पर यूपी सिंचाई विभाग का अधिकार है लेकिन पिछले ढाई दशकों से इस सड़क की मरम्मत नहीं की जा सकी है।
गढ़ीगोठ स्थित शारदा नहर पर बने पुल से मझगांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग कई वर्षों से खस्ताहाल है। इस सड़क से मझगांव, गढ़ीगोठ के ग्रामीण आवागमन करते हैं। शारदा हेडवर्क्स प्रशासन (यूपी सिंचाई विभाग) के लिए भी नहर के रखरखाव में इसका प्रयोग होता है। सामरिक दृष्टि से भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। नेपाल-सीमा पर होने के कारण एसएसबी को भी इसी मार्ग से धनुषपुल और गढ़ीगोठ स्थित अपनी चौकी (बीओपी) तक चलना पड़ता है। नेपाल के चांदनी दोधारा गांव के लोगों का भी यह आवागमन मार्ग है। ऐसे दैनिक राहगीरों की संख्या करीब चार हजार होती है। देवीपुरा की प्रधान माला देवी ने बताया कि शारदा हेडवर्क्स प्रशासन से कई बार सड़क सुधारने की मांग की गई लेकिन हुआ कुछ नहीं। गुदमी के प्रधान अरुण कुमार, देवीपुरा की उपप्रधान कमला उप्रेती, समाजसेवी सुरेश उप्रेती, युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक प्रकाश चंद, सचिव नंदाबल्लभ भट्ट, पूर्व प्रधान कमला बिष्ट आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर शारदा हेडवर्क्स के प्रभारी एसडीओ एनसी पंत ने बताया कि सड़क के जीर्णोद्धार के लिए विभाग को लिखा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर सड़क का जीर्णोद्धार करा दिया जाएगा।