फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बीना के बाद अब लक्ष्मी की डोली धूमधाम से उठेगी

बीना के बाद अब लक्ष्मी की डोली धूमधाम से उठेगी

Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीना के बाद अब लक्ष्मी की डोली धूमधाम से उठेगी

विज्ञापन

चंपावत। सोशल मीडिया में सक्रिय जिले का लधियाघाटी संगठन एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस संगठन के प्रयासों से जुटाई गई धनराशि से फिर से एक और गरीब परिवार की बेटी का विवाह हो सकेगा। संगठन की ओर से चलाई जा रही बेमिसाल मुहिम गरीबों के लिए रंग ला रही है। गरीब की बेटी का विवाह धूमधाम से संपन्न हो सके, इसके लिए समाज का हर तबका मदद के लिए आगे आ रहा है। बताते चलें कि लधियाघाटी संगठन की पहल पर एक माह पूर्व साल ग्राम पंचायत निवासी बेहद गरीब वासुदेव बोहरा की पुत्री बीना का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया। इसके लिए संगठन के सदस्यों ने आपस में सहयोग कर 80 हजार रुपये से अधिक की धनराशि और खाने पीने की सामग्री जुटाई थी।

अब संगठन की ओर से लधियाघाटी के मछियाड़ ग्राम पंचायत निवासी मनौती देवी (80) पत्नी स्वर्गीय देव सिंह की बेटी लक्ष्मी का विवाह कराने का बीड़ा भी उठा लिया है। मनौती देवी भोजनमाता का कार्य करती है तथा उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। मनौती देवी की बड़ी पुत्री लक्ष्मी (21) का विवाह 18 जून को होना तय है। गरीब विधवा महिला के लिए बेटी का विवाह धूमधाम से कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन लधियाघाटी संगठन के युवाओं को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने लोगों से बीना की तरह ही लक्ष्मी के विवाह के लिए सहयोग की अपील की। संगठन की अपील पर समाज के सभी तबके के लोग आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं। संगठन के संयोजक नवीन सिंह भंडारी के अनुसार अब तक पचास हजार रुपये तक की धनराशि एकत्र की जा चुकी है और लोगों की मदद करने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन



मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा
चंपावत। लधियाघाटी संगठन की ओर से आपस में आर्थिक सहयोग कर क्षेत्र की गरीब बेटियों के विवाह में मदद करने की मिसाल पेश करने के साथ ही घाटी के होनहार छात्रों को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरूरत है तो उन्हें निखारने की। इसके लिए संगठन की ओर से इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड मे 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले लधियाघाटी क्षेत्र के सभी होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। संगठन के नवीन भंडारी, गजेंद्र सिंह परवाल, धरम सिंह, चंद्र शेखर गड़कोटी, महेंद्र कुलयाल, रघुबर बड़ेला ने बताया कि इसके लिए आर्थिक सहयोग जुटाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed