{"_id":"5b6349fb4f1c1b66428b59b3","slug":"161533233659-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी रोड से खतरे की जद में धौन अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी रोड से खतरे की जद में धौन अस्पताल
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के चलते धौन के राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी (एसएडी) के भवन को भारी खतरा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी ने बृहस्पतिवार को मुआयना करने के बाद माना कि अगर कदम नहीं उठाए गए, तो अस्पताल और आवासीय भवन के गिरने का अंदेशा है। मुआयने के बाद सीएमओ ने रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी और एनएच खंड के अधिकारियों को भेज दी है। रिपोर्ट में तत्काल सुरक्षा दीवार बनाने सहित बचाव के अन्य सभी जरूरी उपाय करने को कहा गया है।
इधर, एनएच खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथैला का कहना है कि काम करा रही कंपनी को धौन अस्पताल, स्कूल भवन सहित खतरे की जद में आ रहे निजी भवनों को बचाने के लिए फौरन सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए गए हैं।