{"_id":"5b12de864f1c1b6a4d8b463a","slug":"161527963270-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार गिर रहे ऋण जमा अनुपात पर बिफरे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार गिर रहे ऋण जमा अनुपात पर बिफरे सीडीओ
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी बैंक शाखाओं को जिले की 225 करोड़ वार्षिक ऋण योजना के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की कार्ययोजना तैयार कर लीड बैंक अधिकारी को प्रस्तुत करने को कहा है। जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में सीडीओ ने ऋण जमा अनुपात मात्र 23.80 प्रतिशत रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पीएनबी, एसबीआई और नैनीताल बैंक के प्रबंधकों से कहा कि ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने में वह व्यक्तिगत रुचि दिखाएं।
लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत ने बताया कि बैंकों की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वत: ही 54 आवेदनों पर 609.15 लाख की धनराशि आवेदनकर्ताओं को उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कोई आवेदन बैंकों को प्राप्त नहीं हुआ है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि 188 के लक्ष्य के सापेक्ष 308 आवेदन बैंकों को प्रेषित किये गये थे जिनमें से 189 आवेदनों को स्वीकृत कर 520 लाख की धनराशि बैंकों ने आवेदकों को निर्गत कर दी है। बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा, जनधन से जन सुरक्षा योजना, आधार सीडिंग, बैंक मित्र के साथ आरसेटी के प्रशिक्षणों और उपलब्ध कराए गए स्वरोजगार आदि के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जनार्दन चिल्कोटी सहित सभी बैंकों के प्रबंधक, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।