फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   राजस्व बकाएदारों के खिलाफ होगी निरोधात्मक कार्रवाई

राजस्व बकाएदारों के खिलाफ होगी निरोधात्मक कार्रवाई

Mon, 05 Mar 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
राजस्व बकाएदारों के खिलाफ होगी निरोधात्मक कार्रवाई
राजस्व बकाएदारों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई होगी
विज्ञापन

डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए
कहा, तहसीलों में बड़े अक्षरों में चस्पा करनी होगी बकाएदारों की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत।
जिला प्रशासन की ओर से राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने के साथ ही बड़े राजस्व बकाएदारों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने इस संबंध में सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न बैंकों की वसूलियों के लिए राजस्व विभाग को बेहद सक्रियता से कार्य करना होगा। उन्होंने संग्रह अमीनों और अनुसेवकों से शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने को कहा। डीएम के अनुसार बड़े बकाएदारों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के साथ उन्हें बकाया भुगतान न करने पर हिरासत में लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसील में सभी बड़े राजस्व बकाएदारों की सूची बड़े अक्षरों में चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ताकि अपने सामाजिक रसूख को बचाए रखने के लिए बकाएदार शीघ्रता से राजस्व जमा करा सकें। उन्होंने कहा कि राजस्व बकाएदारों में सर्वाधिक बैंकों के ऋण संबंधी मामले हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व पटल प्रभारी को प्रत्येक दिन सभी तहसीलों में की कई राजस्व वसूली की मानीटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

बाक्स
बेघर लोगों की स्थिति का तीसरी पार्टी से होगा सर्वे
चंपावत। जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बेघर लोगों के चिन्हीकरण के लिए अब तीसरे पक्ष से सर्वे कराया जाएगा। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि पूर्व में नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से बेघर लोगों की स्थिति का सर्वे किया था। इसकी क्रॉस चेकिंग के लिए अब बेघर लोगों की स्थिति का तीसरे पक्ष से सर्वे कराया जाएगा। इस संबंध में सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed