{"_id":"5a1c76694f1c1b74698be66b","slug":"161511814761-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय कबड्डी टीम में चयनित हुए पंकज और विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय कबड्डी टीम में चयनित हुए पंकज और विकास
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के डीएवी स्कूल के छात्र पंकज जोशी और विकास साह का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हो गया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
सोमवार को प्रबंधक बीसी मुरारी और प्रधानाचार्य बृजेश जयसवाल ने बताया कि बीते दिनों आयोजित खेल महाकुंभ के दौरान दोनों छात्रों का अंडर-19 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्र अगले वर्ष जनवरी माह में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे। छात्रों की उपलब्धि पर आम जन विकास समिति के निदेशक नवीन मुरारी, व्यायाम शिक्षक राकेश बगौली आदि ने खुशी जताई है।