{"_id":"5a0f27a84f1c1bc45b8b6c61","slug":"161510942632-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम के आश्वासन पर चेतराम ने धरना खत्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम के आश्वासन पर चेतराम ने धरना खत्म किया
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 17 दिनों से जिला कार्यालय में धरने में बैठे गंगनौला के श्रमिक चेतराम ने शुक्रवार को एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के आश्वासन पर अपना धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया है।
वर्ष 1996 में लोहाघाट डिग्री कालेज के भवन निर्माण के दौरान छत से गिरकर चोटिल हुए चेतराम अब तक अपने इलाज में आए खर्च का भुगतान करने, किसान कर्ज माफ करने तथा अपने बेटे की उद्यान विभाग में संविदा नौकरी पर बहाली की मांग को लेकर कई दफा धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन में बैठ चुका है। बीते एक नवंबर से वह एक बार फिर से कलक्ट्रेट में धरने में बैठा था। इस बीच प्रशासन के निर्देश पर उसका जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया था। शुक्रवार को हुई वार्ता में एडीएम की ओर से चेतराम के बेटे को जल्द ही श्रम विभाग में सेवायोजित करने का आश्वासन दिया। जिस पर चेतराम ने प्रशासन को एक माह की मोहलत देते हुए अपना आंदोलन खत्म कर दिया।