फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पाटी में ब्राडबैंड की बदतर सेवा से लोग बेहाल

पाटी में ब्राडबैंड की बदतर सेवा से लोग बेहाल

Tue, 05 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पाटी में ब्राडबैंड की बदतर सेवा से लोग बेहाल
पाटी (चंपावत)। पाटी में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ब्राडबैंड सेवा 23 दिनों से ठप है। इस दौरान 29 अगस्त से दो सितंबर तक ये सेवा ठीक हुई और अब फिर तीन दिनों से सेवा बाधित है। ब्राडबैंड ठप होने से ऑनलाइन सेवा प्रभावित हो रही है। इस कारण व्यापारियों और ऑनलाइन फार्म भरने वाले प्रतियोगी परीक्षार्थियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने जल्द सेवा बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सुरेश भट्ट, नीरज पचौली, दीपक जोशी, दीपक सोराड़ी, विनोद गहतोड़ी, आनंद बल्लभ, दिवान सिंह खाती, नवीन राम आदि का कहना है कि पाटी में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा अक्सर ठप रहने से लोग बेहाल हैं। इससे व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ने के साथ ही विभिन्न विभागों मेें निकलने वाली भर्तियों के लिए ऑनलाइन फार्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को लोहाघाट और अन्य स्थान जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ब्राडबैंड सेवा अधिकांश समय बाधित होने के बावजूद प्लान के आधार पर पूरे बिल दिए जा रहे हैं। बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता मनीष पंत का कहना है कि पूर्व में डीसलेम का कार्ड फुंका था, जिसे ठीक कर चालू कर दिया गया था। दोबारा सेवा बाधित होने का मामला उनके संज्ञान में अभी आया है, शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


23 दिनों में से अस्तव्यस्त है सेवा, लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed