{"_id":"596ba7364f1c1b167c8b475f","slug":"161500227382-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले में युवक गंभीर, 21 टांके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले में युवक गंभीर, 21 टांके लगे
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कटखने बंदर क्षेत्र के लिए सिरदर्द बने हैं। शहर की आदर्श कालोनी में एक बार फिर बंदरों ने एक युवक पर एकाएक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों ने वन विभाग और नगर पंचायत से कटखने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
शनिवार देर शाम को आदर्श कलोनी निवासी उत्तम सिंह मेहता (45) अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान एकाएक बंदरों के झुंड ने उन पर एक साथ हमला बोल दिया। बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में अपनी मकान के दूसरी मंजिल की छत से नीचे जा गिरे। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग आ गए। जिसके बाद बंदरों का झुंड वहां से भाग गया। परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट लाया गया। डॉ.वीके जोशी और फार्मेसिस्ट मुकुल कुमार राय ने घायल को 21 टांके लगाए। घायल उत्तम के मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। नागरिकों ने कटखने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।