फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   देवीधुरा के अभिभावकों ने शिक्षा भवन में किया प्रदर्शन

देवीधुरा के अभिभावकों ने शिक्षा भवन में किया प्रदर्शन

Mon, 12 Jun 2017 10:44 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा के अभिभावकों ने शिक्षा भवन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत। जीआईसी देवीधुरा में प्रवक्ता और एलटी शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने सोमवार को शिक्षा भवन में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर स्कूल में तत्काल शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई।

शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष हयाद सिंह बिष्ट की अगुवाई में शिक्षा भवन पहुंचे अभिभावकों का कहना था कि जीआईसी देवीधुरा में वर्ष 1977 से इंटर में विज्ञान और कला वर्ग की कक्षाएं संचालित होती आई हैं। वर्तमान में विज्ञान एवं कला वर्ग में गणित, जीव विज्ञान, भौतिक, विज्ञान, अंग्रेजी और संस्कृत सहित एलटी में गणित और अंग्रेजी शिक्षकों का पद सहित विभाग द्वारा स्थानांतरण कर दिया गया है। जिस कारण स्कूल इस समय प्रवक्ता विहीन हो गया है।
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान में स्कूल में केवल कला वर्ग के चार प्रवक्ता कार्यरत हैं तथा हिंदी के प्रवक्ता प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों की कमी के कारण हाईस्कूल उत्तीर्ण करीब तीस छात्रों ने टीसी कटा ली है। जबकि अधिकांश छात्र सुदूरवर्ती क्षेत्रों में धनाभाव में अध्ययन न कर सकने के कारण पढ़ाई छोड़कर घर बैठने को मजबूर हैं। प्रदर्शन करने और मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित को ज्ञापन सौंपने वालों में नारायण सिंह राणा, कृष्ण राम, रमेश सिंह राणा, प्रहलाद सिंह, देवकीनंदन, रणजीत सिंह, तारा सिंह, शेखर जोशी, शिवराज सिंह, शिव सिंह, चंदन सिंह सहित अन्य अभिभावक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed