{"_id":"5d179cae8ebc3e3c823c1bf8","slug":"156182850511-champawat-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुडियानी के पास पिथौरागढ़ डिपो की बस खराब, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुडियानी के पास पिथौरागढ़ डिपो की बस खराब, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। रोडवेज की खटारा बसों का चलते-चलते खड़े हो जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिला मुख्यालय से चार किमी दूर मुडियानी के पास पिथौरागढ़ डिपो की एक बस खराब हो गई जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस में तकनीकी खराबी के चलते चालक ने मुडियानी के पास बस खड़ी कर दी। रोडवेज बस (यूके 07 पीएम 2818) टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी।
मुडियानी के पास बस में तकनीकी खराबी आ गई। चालक को मजबूरन बस खड़ी करनी पड़ी। बाद में बस में सवार यात्री दूसरी बसों से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए। यात्रियों के मुताबिक बस में 25 सवारियां बैठीं थीं। एआरएम केएस राणा ने बताया कि मुडियानी में पिथौरागढ़ डिपो की बस खराब होने की जानकारी है। बस को वर्कशॉप भेजने की तैयारी चल रही है।