{"_id":"5d164bf18ebc3e3cef21347a","slug":"156174230117-tanakpur-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होने पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजगता बरतें विद्यालय प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होने पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजगता बरतें विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मानसून काल में आपदा प्रबंधन को लेकर एसडीएम दयानंद सरस्वती ने शुक्रवार को सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बारिश होने पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजगता बरतने और मौसम विभाग अलर्ट जारी करता है तो इसकी सूचना तत्काल बच्चों के अभिभावकों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवनों की सूची उपलब्ध कराने और आपदा से सुरक्षा को लेकर सतर्क बने रहने को कहा है।
तहसील सभागार में हुई बैठक में प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को तत्काल ऐसेे विद्यालयों की रिपोर्ट देने को कहा है जिनकी छत टपकती हो या भवन जीर्ण-शीर्ण हाल में हो ताकि समय रहते सुरक्षात्मक कदम उठाए जा सकें। पर्वतीय क्षेत्रों में स्कूल के रास्तों पर गाड़-गधेरे हों तो बारिश होने की स्थिति में सुरक्षा के जरूरी कदम उठाने और अपने मोबाइल फोनों को स्विच ऑफ न रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि जेपी सिंह, प्रधानाचार्य शेर सिंह, विमल कुमार मलिक, महिपाल सिंह, राधेश्याम, कमल कापड़ी, जगदीश चंद्रा, ऊषा दल, सुनीता चंद, नीमा वर्मा, पुष्पा शर्मा, अनीता चंद, मायावती बोरा, रेखा रानी, गीता देवी, गीता चंद, परवीन जहां, कुंती, मंजू रानी, शांति भट्ट आदि मौजूद थे।