{"_id":"5d164a148ebc3e3cd810e1e2","slug":"156174182487-champawat-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेशन मंदिर में तीन दिनी देवी महोत्सव 7 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेशन मंदिर में तीन दिनी देवी महोत्सव 7 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। कनेड़ी के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में सात जुलाई से तीन दिनी देवी महोत्सव आयोजित होगा। शुक्रवार को महोत्सव के संरक्षक शिव दत्त जोशी की अध्यक्षता और डॉ. सुधाकर जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में सात जुलाई से तीन दिनी महोत्सव के आयोजन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
तय किया गया कि उद्घाटन के दिन देवडांगरों को पंचेश्वर तीर्थ में स्नान कराने के बाद मंदिर में अखंड धूनी, गोदान के साथ रात्रि जागरण होगा। आठ जुलाई को पौधरोपण, हवन यज्ञ, झोड़ा गायन और जागरण होगा।
नौ जुलाई को मुख्य मेला होगा जिसमें कनेड़ी गांव से मां भगवती का देवी रथ कालेशन मंदिर आकर परिक्रमा करेगा। महोत्सव की तैयारियों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक और चंद्रशेखर जोशी आदि लोग विशेष सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में रमेश चंद्र जोशी, सतीश चंद्र, त्रिलोचन पांडेय, रामू जोशी, प्रदीप जोशी, कैलाश जोशी, निक्कू जोशी, प्रमोद जोशी, जोगा दत्त जोशी, दीपक टम्टा, प्रकाश राम, मनोज जोशी, प्रकाश जोशी, आशुतोष, लोकेश, चारु चंद्र आदि मौजूद रहे।