{"_id":"5cffe37cbdec2207917938ff","slug":"15602737791015-champawat-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैनबसेरे में लगेगी 15 दिनी हथकरघा प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैनबसेरे में लगेगी 15 दिनी हथकरघा प्रदर्शनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। शिवालय मंदिर मार्ग में रैन बसेरे में 15 दिवसीय हथकरघा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ये निर्णय व्यापारियों, हथकरघा और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के आयोजकों की बैठक में लिया गया। तय किया गया कि नगर के व्यापारियों की भी दस दुकानें लगेंगी।
मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हैंडलूम हथकरघा और ग्रामोद्योग के आयोजकों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
इसमें कृषि ग्रामोद्योग विकास समिति के आयोजक जावेद खान और व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी को लेकर चर्चा की। व्यापार मंडल ने प्रदर्शनी में निशुल्क दस दुकानें लोहाघाट के व्यापारियों के लिए देने, आपत्ति वाली सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने की बात रखी।
इस पर दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता होने पर 13 जून से 27 जून तक प्रदर्शनी लगाने पर सहमति बनी। व्यापार संघ कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी ने बताया कि दुकानें लगाने के लिए व्यापारियों से 13 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। वहां योगेश मुरारी, प्रमोद गहतोड़ी, गौरव जोशी, मनोज साह, राहुल गहतोड़ी, भास्कर पाटनी आदि थे।