फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चंपावत के सात विद्यालयों में बनेंगे अतिरिक्त कक्षा कक्ष

चंपावत के सात विद्यालयों में बनेंगे अतिरिक्त कक्षा कक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के सात विद्यालयों में बनेंगे अतिरिक्त कक्षा कक्ष
चंपावत। जिले के सात विद्यालयों में जल्द अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने बीएडीपी के तहत प्रस्ताव तैयार कर जिला विकास अधिकारी को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने बीएडीपी के तहत विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने के लिए 55.2 लाख का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद प्रत्येक विद्यालयों को 7.86 लाख की धनराशि कक्षा कक्ष का निर्माण करने के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन


विद्यालयों में कक्षों की संख्या कम होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। विद्यालयों में कक्षा कक्षा की संख्या कम होने से कभी-कभी एक कमरे में दो कक्षाएं चलानी पड़ रही हैं। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने पहले चक्र में सात विद्यालयों का चयन कर प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीकृति के बाद इन विद्यालयों में बनेंगे कक्षा कक्ष
चंपावत। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय सल्ली, आमड़ा, जीआईसी तामली, प्राथमिक विद्यालय हरम, सुंगरखाल, ठांटा और पासम के विद्यालयों का चयन कर बीएडीपी में रखा गया है।


बीएडीपी में सात विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने का प्रस्ताव तैयार कर जिला विकास अधिकारी को भेजा गया है। कक्षा-कक्ष के लिए 55.2 लाख का प्रस्ताव बनाया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद चयनित विद्यालयों में कक्षा कक्ष बनाए जाएंगें।
आरसी पुरोहित, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed