फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   छह दिन में दूसरी बार रातभर अंधेरे में रहा चंपावत जिला

छह दिन में दूसरी बार रातभर अंधेरे में रहा चंपावत जिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
छह दिन में दूसरी बार रातभर अंधेरे में रहा चंपावत जिला

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में पांच दिन में दूसरी बार रातभर अंधेरा रहा। बृहस्पतिवार शाम को आए अंधड़ और मौसम खराब होने के चलते जगह-जगह बिजली लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से रात भर बत्ती गुल रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

चंपावत जिले में बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे से बिजली आपूर्ति ठप रही। इस वजह से चंपावत जिले के पहाड़ और मैदानी क्षेत्र में पूरी रात अंधेरा रहा। जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई। मगर मैदानी क्षेत्र टनकपुर में शाम पांच बजे बाद बिजली बहाल हो सकी। रातभर बत्ती गुल होने से मैदान के लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने ब ाया कि अंधड़ के चलते पेड़ गिरने से जिले में आठ जगहों में बिजली लाइन को भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ी क्षेत्र में घाट-लोहाघाट के बीच बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई। पहाड़ की खामी को सुबह 10 बजे तक ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई। जबकि मैदानी क्षेत्र में आपूर्ति शाम के वक्त सामान्य हो सकी। बता दें कि इससे पूर्व 2 जून को चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से को रातभर अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंधड़ से हाईटेंशन विद्युत लाईन बुरी तरह हुई है क्षतिग्रस्त
टनकपुर/बनबसा। बृहस्पतिवार की देर सायं आए को आए तेज अंधड़ ने टनकपुर से लेकर लोहियाहेड पावर हाउस तक हाईटेंशन विद्युत लाईन को जगह-जगह बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया है। सुबह से लाइन की मरम्मत में जुटी ऊर्जा निगम की टीम देर शाम तक लाइन की मरम्मत नहीं कर पाई थी। खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। बिजली गुल रहने से लोगों को गर्मी झेलने के साथ ही पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा है। विद्युत विभाग के जेई परमिंदर सिंह के अनुसार टनकपुर से लोहियाहेड पावर हाउस के बीच करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर लाइन में पेड़ों के गिरने से लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। शुक्रवार की देर रात तक मरम्मत पूरी कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed