फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

सीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। सीएमओ ने डाक्टरों से बाहर से दवाएं न लिखने के सख्त निर्देश दिए।

शुक्रवार को सीएमओ ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में पांच डाक्टर और 24 कर्मचारी मौजूद मिले। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट का मानकों के अनुरूप सही तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। पर्यावरण मित्रों ने तीन सालों से उन्हें पोस्टमार्टम भत्ता न दिए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक को पर्यावरण मित्रों को तत्काल पोस्टमार्टम भत्ता देने के निर्देश दिए। सीएमओ ने अस्पताल के चादर, कंबल, तकिया, मैट्रस की मांग उन्हें भेजने को कहा। सीएमओ ने चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए पंजिका में अलग अलग पृष्ठ बनाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने अस्पताल के कुछ डाक्टरों द्वारा बाजार से मंहगी दवाएं लिखने पर कड़ी आपत्ति जताई, उन्होंने सभी दवाओं को अस्पताल या जन औषधि केंद्र से लिखने की हिदायद दी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed