फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पूर्णागिरि धाम में पानी का संकट बरकरार, श्रद्घालु परेशान

पूर्णागिरि धाम में पानी का संकट बरकरार, श्रद्घालु परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम में पानी का संकट बरकरार, श्रद्घालु परेशान

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में पानी का संकट गहराता जा रहा है। दिनों एक तरफ पेयजल योजनाओं के स्रोत में पानी हो गया है। दूसरी तरफ पेयजल योजना की मेन लाइन से पानी चोरी किया जा रहा है। जिससे धाम क्षेत्र में लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। मंदिर समिति ने जल संस्थान से पानी की चोरी रोकने, पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


मां पूर्णागिरि मेले में देवी मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना हुआ है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्तजन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में पानी का संकट गहराने से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक पखवाड़े से समूचे मेला क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, सचिव गिरीश पांडेय, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय और कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय का कहना है कि स्रोतों में पानी घट रहा है, कुछ लोग मुख्य पेयजल लाइन से पानी की चोरी कर रहे हैं। जिससे योजना का पानी धाम क्षेत्र तक नहीं पहुंच पा रहा है। इधर टनकपुर जल संस्थान जेई बीएस कुुवार्बी का कहना है कि पूर्णागिरि धाम में मुख्य लाइन से पानी चोरी की शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। ऐसा है तो लाइन चेक करा कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के योजनाओं के जल स्रोतों में लगातार पानी घट रहा है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के अधिक संख्या में आने पर पानी की खपत बढ़ गई है। जिससे यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed