फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पर्यावरण दिवस पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश

पर्यावरण दिवस पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश
चंपावत। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों से 5 जून को निकायों में बेहतर सफाई, स्वच्छ पर्यावरण आदि में भागीदारी के लिए स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ, क्षेत्रीय संघ, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मोहल्ला स्वच्छता समितियों, समस्त व्यापार मंडल को औपचारिक रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वच्छता एप का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने एनएसएस और एनसीसी के बच्चों के सहयोग से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन करने, विद्यालयों, कालेजों में सार्वजनिक स्वच्छता पर क्विज, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने ऐतिहासिक धरोहर स्थलों, स्मारकों, महत्वपूर्ण भवन परिसरों में भी विशेष सफाई अभियान संचालित करने, कूड़ा वाहनों में स्थापित साउंड सिस्टम पर गीले, सूखे कूड़े को पृथक-पृथक कूड़ादानों में डालने के संदेश के साथ सभी अधिकारियों को कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान का संचालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ईओ चंपावत अभिनव कुमार, लोहाघाट कमल किशोर, बनबसा व टनकपुर नोनी राम, शिक्षा, वन विभाग, जल संस्थान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed