{"_id":"5ceec28abdec22075e077970","slug":"15591512899-champawat-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान का कार्यालय नगर क्षेत्र में शिफ्ट करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान का कार्यालय नगर क्षेत्र में शिफ्ट करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जल संस्थान के कार्यालय को ग्रामीण क्षेत्र से नगर पंचायत क्षेत्र में शिफ्ट करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जल संस्थान कार्यालय नगर से करीब दो तीन किमी दूर होने के चलते लोगों को पानी के बिल जमा करने और अन्य कार्यों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा सहित नगर के लोगों ने कहा कि जल संस्थान का कार्यालय नगर से करीब दो तीन किमी दूर ग्राम सभा पाटन पाटनी के चांदमारी तोक में है। जिसके चलते लोगों को बिल जमा करने, नए पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन करने, पेयजल समस्या की शिकायत करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कतें ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों, बुजुर्गों, पेंशनरों को हो रही है। नगर क्षेत्र में कोई लोकल वाहन न चलने के कारण लोगों को पैदल ही जल संस्थान कार्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान कार्यालय नगर पंचायत क्षेत्र में खोलने के लिए कई संभावित स्थान हैं। लोगों ने कहा कि यदि जल संस्थान कार्यालय ग्रामीण क्षेत्र से हटाकर नगरीय क्षेत्र में नहीं खोला गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, पूर्व चेयरमैन लता वर्मा, धर्मानंद पांडेय, राजकिशोर साह, सतीश मुरारी, दीपक जोशी, दीपक गोस्वामी, पवन पांडेय, राजू राय, गुड्डू कनौनिया, आदि मौजूद रहे। ब्यूरो