{"_id":"5ced7114bdec2207626c5294","slug":"15590649004-tanakpur-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडा-ककनई में हो रहा रामलीला का शानदार मंचन, उमड़ रही दर्शकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांडा-ककनई में हो रहा रामलीला का शानदार मंचन, उमड़ रही दर्शकों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। जिले के दुर्गम डांडा-ककनई में इन दिनों ग्रामीण रामलीला का आनंद उठा रहे हैं। श्री त्योदर देवता आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में हर दिन काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सिंह बोहरा ने बताया कि क्षेत्र में पिछले आठ साल से ग्रीष्मकाल में रामलीला का आयोजन किया जाता है। इन दिनों चल रही रामलीला में कलाकारों की ओर से शानदार अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया जा रहा है। अब तक छह दिन की रामलीला में रामजन्म से लेकर धनुष यज्ञ, गौरी पूजन, बाणासुर संवाद, राम वनवास और सीता हरण तक की लीला का शानदार मंचन किया जा चुका है।
राम की भूमिका राकेश सिंह, सीता की भूमिका दीपक सिंह, लक्ष्मण की भूमिका विशन सिंह, रावण का पूरन सिंह, बाणासुर की भूमिका चंदन सिंह और जनक की भूमिका भुवन महरा ने निभाई। डांडा, ककनई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हर दिन बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। टनकपुर से गए समाजसेव सौरभ कुलखुड़िया, मोहन चंद्र गड़कोटी, किशोर और हसीब ने भी डांडा-ककनई जाकर रामलीला का आनंद उठाया।