फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अवैध रूप से सवारी ढो रही पांच बाइक सीज

अवैध रूप से सवारी ढो रही पांच बाइक सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से सवारी ढो रही पांच बाइक सीज
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल से लगी टनकपुर सीमा पर बाइकों से अवैध रूप से सवारी ढो रहे बाइकरों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को पुलिस ने पांच बाइकों को एमबी एक्ट के तहत सीज किया है। पुलिस की सख्ती के बाद भी नजर बचाकर सवारियां ढोई जा रही हैं।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मेले के दौरान इन दिनों टनकपुर और बनबसा सीमा से बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेपाल का रुख कर रहे हैं। टनकपुर से लगी सीमा पर बैराज से आगे आम वाहनों के जाने पर प्रतिबंध है। इसके चलते श्रद्धालुओं को बैराज से ब्रह्मदेव तक का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाते हुए कई बाइक र बैराज से ब्रह्मदेव तक अवैध तरीके से सवारी ढोने के धंधे में लगे हैं। बाइकरों के द्वारा यात्रियों से अभद्रता, मनमाना किराया वसूलने और ओवरलोड सवारी ढोने की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई है। शनिवार शाम उप निरीक्षक नीशू गौतम ने सीमा पर बाइकरों की धर-पकड़ शुरू की तो कई बाइकर बाइक छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निरीक्षक नीशू ने बताया कि पांच बाइकों को एमबी एक्ट के तहत सीज किया गया है। एक बाइक लावारिस दर्ज है। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ऐसी कई बाइकों को सीज कर चुकी है। पुलिस की कार्रवाई सेा कुछ देर तो सवारी ढोना बंद रहता है लेकिन पुलिस के हटते ही फिर सवारी ढोने का शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed