फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नगर पंचायत कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

नगर पंचायत कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। मांस विक्रेता पर कानूनी करने की मांग को लेकर नगर पंचायत कर्मियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार के चलते नगर पंचायत के कार्यों के साथ नगर की साफ-सफाई प्रभावित रही। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने नगर पंचायत कर्मियों की मांगों को जायज बता अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 14 मई को पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने के दौरान नगर पंचायत कर्मियों के साथ एक मांस विक्रेता द्वारा की गई अभद्रता और सरकारी अभिलेख फाड़ने से नगर पंचायत कर्मियों में रोष है। कर्मी आरोपी मांस विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पर अडे़ हैं। इसके तहत बीते शुक्रवार से उन्होंने कार्य बहिष्कार शुरू किया है।
विज्ञापन


शनिवार को दूसरे दिन नगर पंचायत कर्मी और पर्यावरण मित्र सतीश कुमार, गिरीश कापड़ी, विनोद चंद, प्रकाश चंद,अर्जुन, प्रमोद, विमला आर्या, जगदीश चंद्र जोशी, राजकिरण, विजय पाल आदि कार्य बहिष्कार पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी संघ अध्यक्ष विशाल बाबू ने एसपी को भेजे पत्र में बनबसा नगर पंचायत कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले मांस विक्रेता पर तीन दिनों के अंदर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। निकाय कर्मचारियों ने इसके बाद आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed