{"_id":"5ce98058bdec22076019ec58","slug":"155880666518-tanakpur-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से मृत श्रमिक के परिवार को आर्थिक सहायता दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से मृत श्रमिक के परिवार को आर्थिक सहायता दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। गत वर्ष ट्रांसफार्मर में काम करते वक्त करंट लगने से मृत ऊर्जा निगम के श्रमिक पुष्कर राम के परिवार को ऊर्जा निगम ने 3.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। शुक्रवार शाम को ऊर्जा निगम के जेई नरेंद्र प्रसाद ने सहायता राशि का चेक मनिहारगोठ निवासी मृत श्रमिक पुष्कर राम की पत्नी इंद्रा देवी को सौंपा है।
इस दौरान ग्राम प्रधान अमजद हुसैन और ज्ञानखेड़ा के बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी भी मौजूद थे। जेई ने बताया कि मृतक श्रमिक के परिवार को ऊर्जा निगम की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। घटना के तत्काल बाद पीड़ित परिवार को अस्सी हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी और शेष सहायता राशि 3.20 लाख का चैक अब दिया गया है।