फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   फोन करने के लिए लगानी पड़ रही चार किलोमीटर की दौड़

फोन करने के लिए लगानी पड़ रही चार किलोमीटर की दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
फोन करने के लिए लगानी पड़ रही चार किलोमीटर की दौड़
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के बरूड़ी, गायकाज्यूला, नेत्रसलान आदि गांवों में बीते 25 दिन से संचार सेवाएं ठप हैं। इससे गुस्साए लोगों ने संचार सेवाएं सुचारु करने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। कहा कि फोन करने के लिए चार किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। उन्होंने जल्द संचार सेवाएं बहाल नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बरूड़ी, गायकाज्यूला, नेत्रसलान आदि गांवों में 10 जनवरी से सभी निजी कंपनियों की मोबाइल सेवाएं ठप पड़ी हुईं हैं। इस कारण उन्हें चार किलोमीटर दूर गंगाली गांव आकर मोबाइल सेवा का उपयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यहां बीएसएनएल की सेवा नहीं होने से लोग निजी कंपनियों की सेवा लेने को मजबूर हैं लेकिन इन कंपनियों की सेवाएं भी ठप होने से उनका संचार संपर्क टूट गया है। इससे लोगों का समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सामंत, कल्याण सिंह, धर्म सिंह, उमेद सिंह, गोपाल राम, भवान सिंह, चंचल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed