{"_id":"5bfad2c3bdec22419d12b77c","slug":"151543164611-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से लगे गांवों में बाघ की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से लगे गांवों में बाघ की दहशत
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा रेंज में बाघ द्वारा छीनीगोठ निवासी किशन राम (23) को निवाला बनाने की घटना के बाद जंगल से लगे गांवों में खासी दहशत बनी है। रविवार को वन विभाग की टीम ने रेंज के जंगल में सघन कांबिग की। इस दौरान टीम ने जंगल की ओर जा रहे कई लोगों को लौटाया।
घटना के बाद स्थिति यह है कि दिन ढलते ही ग्रामीण घरों के अंदर दुबकने को विवश हैं। दिन के वक्त भी ग्रामीण चौकन्ना रहकर घर के बाहर और खेतों में काम कर रहे हैं।
इधर, वन विभाग ने गांव और जंगल की सीमा पर गश्त तेज कर दी है। रविवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश श्रीवास्तव एवं वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने शारदा रेंज के द्वान बीट के कक्ष संख्या सात ब में सघन कांबिंग की। उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीवास्तव ने बताया कि कांबिंग में बाघ का कहीं मूवमेंट पकड़ में नहीं आया। उन्होंने बताया कि जंगल और गांव की सीमा पर गश्त के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई है।
विज्ञापन
बाघ ने दुधारू गाय को गंभीर घायल किया
बाघ ने रविवार को छीनीगोठ गांव निवासी रवीश चंद्र जोशी की दुधारू गाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। रवीश जोशी ने रविवार को अपनी गाय जंगल भेजी थी। जिसे बाघ ने गांव से करीब आठ तीन सौ मीटर दूर तप्पड़ में हमला कर घायल कर दिया। बताया गया कि बाघ ने गाय की गर्दन में हमला कर उसकी सांस नली तोड़ दी है, जिससे गाय की हालत नाजुक बनी है।