{"_id":"5b1ac2ca4f1c1ba66e8b6e9e","slug":"151528480458-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के तीन पदों में हुई पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के तीन पदों में हुई पदोन्नति
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला कार्यालय में तैनात तीन प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति मिली है। जिन्हें वर्तमान तैनाती स्थल को छोड़कर अन्य जिलों अथवा तहसीलों में योगदान देना होगा। कलक्ट्रेट में तैनात प्रशासनिक अधिकारी गुंसाई सिंह किरौला, भगवत प्रसाद पांडेय और विशन सिंह गर्ब्याल को विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद में पदोन्नति प्रदान की गई है। डीपीसी की ओर से तय मानकों के अनुसार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को वर्तमान तैनाती स्थल से अन्यत्र योगदान देना होगा।
अनुपस्थित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का वेतन रोका
चंपावत। सीडीओ एसएस बिष्ट ने गत दिवस राजकीय महाविद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय में लंबे समय से अनुपस्थित चल रही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुषमा चंद का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मुड़ियानी और बनलेख का भी निरीक्षण किया।