फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अंधड़ से ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ भारी नुकसान

अंधड़ से ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ भारी नुकसान

Sat, 02 Jun 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अंधड़ से ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ भारी नुकसान

विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)।
अंधड़ के साथ हुई बारिश से बनबसा में कई गांवों में नुकसान हुआ है। मझगांव में कई घरों के छप्पर उड़ गए तो कई घरों में रखा अनाज और घरेलू सामान नष्ट हो गया। अंधड़ से पेड़ों और टहनियां टूटने के अलावा आम, कटहल के फल गिरकर नष्ट हुए हैं। पेड़ों और टहनियों के गिरने से क्षेत्र में बिजली गुल होने की समस्या भी पैदा हो गई।

शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र में आए अंधड़ और बारिश से सर्वाधिक नुकसान देवीपुरा मझगांव में हुआ है। प्रधान माला देवी ने बताया कि ग्रामीण विमला देवी, माधवी देवी, सीता देवी, शेरी देवी, रमेश चंद, रेवती देवी, गंगा देवी, पूरन सिंह, गंगा, विमला, नवल सिंह, रघुवर सिंह, किशन राम, मुकेश राम, धीरज भंडारी के घरों का नुकसान पहुंचा है। इनके घरों के छप्पर उड़ने के साथ ही घरेलू सामान और राशन नष्ट हुआ है। साथ ही कहरा देवी की तीन बकरियां मिट्टी के ढेर में दब गईं थी। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने बकरियों को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाल लिया। एक बकरी अचेतावस्था में थी। गुदमी के प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि मंजू देवी की पोल्ट्रीफार्म की छत उड़ गई।
विज्ञापन


उधर, आंबेडकर ग्राम फागपुर में कच्चे मकानों के अलावा बागानों को नुकसान हुआ है। प्रधान गीता देवी ने बताया कि ग्रामीण बबली देवी, हेमा देवी, सुनीता देवी, तुलसी प्रसाद, कैलाश राम, मोहित राम आदि के कच्चे घरों के अलावा बागानों को नुकसान हुआ है। टनकपुर में भी बागानों में पेड़ों के टूटने और फलों को नुकसान होने की सूचना है। एसडीएम एके चन्याल ने पटवारी को ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed