{"_id":"5ac3b8624f1c1bdd618b544b","slug":"151522776162-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन बाद जगमग हुआ एसडीएम व तहसील कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन बाद जगमग हुआ एसडीएम व तहसील कार्यालय
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत तहसील कार्यालय और उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय दस दिन अंधकारमय होने के बाद आखिरकार सोमवार शाम जगमग हो गया। यह बिजली यहां ऊर्जा निगम से नहीं बल्कि स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान) से मिली है।
चंपावत तहसील और एसडीएम कार्यालय का बिजली का कनेक्शन 24 मार्च से कटा हुआ है।
1.45 लाख रुपये बकाया नहीं चुकाने के चलते ऊर्जा निगम ने कनेक्शन काटा था। इसके चलते बीते दस दिनों से यहां कामकाज प्रभावित हो रहा था। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार को स्वान से कनेक्शन लिया गया, जिससे यहां व्यवस्था सामान्य हो सकी है। वहीं बिजली के बिल की शासन से मांग की गई है। बजट मिलने पर बिल की रकम का भुगतान कर दिया जाएगा।