{"_id":"59fb5b784f1c1b72548ba746","slug":"151509645176-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय और भानुप्रताप राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय और भानुप्रताप राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के दो छात्रों का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्र संजय जोशी और भानु प्रताप तड़ागी का चयन उत्तराखंड की ओर से राष्ट्रीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आचार्य चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि नौवीं कक्षा के संजय जोशी का चयन सब जूनियर वर्ग में हुआ है जो 10 नवंबर से 14 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जबकि नौवीं कक्षा के छात्र भानु प्रताप का चयन जूनियर वर्ग में राज्य की टीम में हुआ है, जो 27 नवंबर से दो दिसंबर तक हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि को स्कूल प्रबंधक अमरनाथ वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. मदन सिंह पाल सहित आचार्य गंगा सिंह बिष्ट, भुवन पुनेठा, श्याम सिंह, लोकेश खर्कवाल, हेमा, प्रियंका आदि ने सराहनीय बताया है।