{"_id":"593c38cd4f1c1be9298b45bd","slug":"151497118925-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के विरोध में बस्तिया के ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन छठे भी जारी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के विरोध में बस्तिया के ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन छठे भी जारी रहा
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। किरोड़ा पुल के पास राजमार्ग में शराब की दुकान खोलने के विरोध में बस्तिया के ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के आसपास दुकान न खुलने के लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही वह आंदोलन समाप्त करेंगे। इधर प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिए जाने से साफ इंकार कर दिया है।
टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में किरोड़ा पुल के पास शराब की दुकान खोलने के प्रयास से भड़के ग्रामीण गांव के आसपास किसी भी सूरत में दुकान न खुलने देने की जिद पर अड़े हैं। शुक्रवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से फोन पर वार्ता कर दुकान न खुलने देने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीण इससे शांत नहीं हुए।
आक्रोशित ग्रामीण शनिवार को भी दुकान के लिए प्रस्तावित स्थल पर धरना-प्रदर्शन पर डटे रहे। ग्राम प्रधान नवीन बोहरा व पूर्व प्रधान सरोज देवी के नेतृत्व में चल रहे धरना-प्रदर्शन में बसंती, कमला, लक्ष्मी, मंजू देवी, हीरा पांडेय, जीवंती, अनीता, राधिका देवी, मुन्नी देवी, पार्वती, माहेश्वरी बोहरा, चंद्रा पांडेय, मीरा अधिकारी, कीर्ती देवी आदि शामिल रहे। इधर उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि आंदोलित ग्रामीणों से कई बार वार्ता की जा चुकी है, लेकिन वे दुकान न खोलने का लिखित आश्वासन देने की जिद पर अड़े हैं, जो संभव नहीं है।