फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   15 thousand devotees brought Shish Naviya in full swing

15 हजार भक्तों ने पूर्णागिरी में शीश नवाया

Sat, 18 Mar 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sat, 18 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
15 thousand devotees brought Shish Naviya in full swing
ब्रह्मदेव मंडी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। पांचवें दिन करीब पंद्रह हजार भक्तों ने मां पूर्णागिरि दरबार पहुंच शीश नवाया। मेला श्रद्धालुओं के आने से पड़ोसी देश नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धनाथ बाबा मंदिर और बाजार की रौनक भी बढ़ने लगी है। शनिवार को मां पूर्णागिरि धाम में भक्तों के आने का क्रम जारी रहा। इन दिनों यूपी के विभिन्न शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में दर्शनार्थी मां पूर्णागिरि धाम पहुंच रहे हैं। मां के दर्शनों उपरांत भक्तगणों के नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों को जाने से वहां भी खासी रौनक है। भारतीय भक्तों के नेपाल पहुंचने से वहां के बाजार भी गुलजार हो रहे हैं। नेपाल के बाजार में भारतीय खरीदारों के पहुंचने से वहां के कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed