{"_id":"5c79672ebdec220c2959effe","slug":"141551460142-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में 79 पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में 79 पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त 79 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। होमगार्ड की जिला कमांडेंट प्रतिमा ने बताया है कि जिले के चारों विकासखंडों पर रिक्त पदों पर शासन की ओर से निर्धारित आरक्षण और शैक्षिक योग्यता के आधार पर 79 अस्थाई पदों पर 14 मार्च तक निर्धारित प्रारूप पर जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय में सीधे या साधारण डाक से आवेदन मांगे जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण प्लाटून पाटी विकासखंड के लिए 25 पदों पर, बाराकोट के लिए 21 पदों पर, लोहाघाट के लिए 22 पदों पर और चंपावत के लिए 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 50 वर्ष और पर्वतीय क्षेत्र के लिए शैक्षिक योग्यता कक्षा पांच उत्तीर्ण होना आवश्यक है। हाईस्कूल एवं उससे अधिक शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 मार्च से अभ्यर्थियों की नाप-तोल, शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।