{"_id":"5bae6724867a55014118e973","slug":"141538156324-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेज पहाड़ी का भू-गर्भीय सर्वे कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेज पहाड़ी का भू-गर्भीय सर्वे कराने के निर्देश
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। कार्यदायी विभाग को पूर्णागिरि धाम के नीचे दरक रही अंग्रेज पहाड़ी का भूगर्भीय सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने सड़क निर्माण की परियोजना इकाई को यह सर्वे कराने को कहा था। पीआईयू के ईई आरके पुनेठा ने कहा है कि जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा।
पूर्णागिरि मंदिर समिति ने अंग्रेज पहाड़ी के दरकने से मंदिर को खतरे का अंदेशा जताते हुए पिछले दिनों एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सुरक्षात्मक कार्रवाई का आग्रह किया था। एसडीएम अनिल गर्बयाल ने कार्यदायी विभाग पीआईयू को पत्र भेज अंग्रेज पहाड़ी का भूवैज्ञानिक से सर्वे कराने को कहा था।
निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर दरक रही अंग्रेज पहाड़ी मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी से सटी है। सड़क के निर्माण के लिए इस पहाड़ी को काटने के प्रयास में अब तक पेटी ठेकेदार समेत दो लोगों की जान जा चुकी है। अब इस पहाड़ी के दरकने से पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर को भी खतरे का अंदेशा है। कार्यदायी विभाग के ईई आरसी पुनेठा का कहना है कि भूगर्भीय सर्वे की तैयारी की जा रही है।