{"_id":"5b1ac4bd4f1c1bf16e8b6f26","slug":"141528480957-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मनमाने दाम पर उपकरण बेंच रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मनमाने दाम पर उपकरण बेंच रहा विभाग
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने कृषि विभाग द्वारा काश्तकारों को मनमाने दाम पर उपकरण बेंचने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को सिप्टी न्याय पंचायत क्षेत्र में यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन करायत की अध्यक्षता और कैलाश महर के संचालन में हुई बैठक में कई किसानों ने आरोप लगाया कि यहां कृषि विभाग किसानों को कस्सी सहित खेती से संबंधित तमाम उपकरण 30 प्रतिशत अधिक दाम पर बेच रहा है।
किसानों ने कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवरों ने किसानों की नाक में दम कर रखा है। जानवरों ने क्षेत्र की ज्यादातर खड़ी फसल को चौपट कर दिया है। काश्तकारों ने लचर सिंचाई व्यवस्था के मुद्दे को जोरशोर से उठाया। यूनियन ने टूटी गुलों के स्थान पर नई गूल को बनाने किसानों का कर्ज माफ करने, कम ब्याज पर जरूरत के हिसाब से ऋण देने की मांग की। बैठक में कैलाश सिंह सहित तमाम किसान मौजूद थे। बाद में सिप्टी न्याय पंचायत क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन हुआ। नवीन सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इधर मुख्य कृषि अधिकारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि निर्धारित दाम से अधिक पर कृषि उपकरणों की बिक्री के आरोपों की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।