फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जिपं सदस्य और व्यवसायी को चंद भूषण सम्मान मिला

जिपं सदस्य और व्यवसायी को चंद भूषण सम्मान मिला

Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
जिपं सदस्य और व्यवसायी को चंद भूषण सम्मान मिला

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। टनकपुर की जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद और व्यवसायी बीर बहादुर चंद उर्फ बीरू चंद को चंद परिवार फाउंडेशन ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए चंद भूषण अवार्ड से सम्मानित किया है।


मुंबई में चंद परिवार फाउंडेशन के तृतीय वार्षिक सम्मेलन में चंद समाज से जुडे़ सराहनीय कार्य करने वालों, सामाजिक कार्यों में लगे लोगों के अलावा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुंबई ठाणे क्षेत्र के वेदांता मैदान में 14 जनवरी को आयोजित तृतीय वार्षिक समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष डीबी चंद ने की। इस दौरान चंद परिवार फाउंडेशन ने टनकपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य को उत्कृष्ट सराहनीय समाजसेवी के रूप में सम्मानित किया। बता दें कि इससे पूर्व उर्मिला चंद टनकपुर आमबाग की ग्रामप्रधान भी रह चुकी हैं। उन्हें सराहनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड सरकार ने तीलू रौतेली सम्मान से भी नवाजा है। टनकपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी बीरू चंद को भी चंद भूषण सम्मान से नवाजा गया है। चंद परिवार फाउंडेशन की स्थापना मुंबई स्थित प्रवासी उत्तराखंडी चंद समाज के लोगों द्वारा की गई है। चंद परिवार फाउंडेशन ने समाज की उन्नति के लिए बेहतर कार्य करने और समाजसेवा करने वाले देश भर के चंद समाज के लोगों को सम्मानित करने का बीड़ा उठाया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि समाज के प्रतिभावान निर्बल वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ने में मदद भी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed