{"_id":"5a1d8da64f1c1b7a548bfdc8","slug":"141511886246-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंड़ाखाली वन चौकी के पीछे मिले बाघ के पंजे के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंड़ाखाली वन चौकी के पीछे मिले बाघ के पंजे के निशान
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा रेंज के जंगल में वन विभाग की टीमें हमलावर बाघ की गतिविधियों पर नजर गड़ाए हैं। मंगलवार को पूर्णागिरि मार्ग पर गैंड़ाखाली वन चौकी के पीछे बाघ के पंजे के निशान मिले हैं। इसके बाद विभाग ने इस स्थान पर भी एक और सीसी कैमरा लगा दिया है।
हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज एवं चंपावत वन प्रभाग के बूम रेेंज के जंगल में हमलावर बाघ नौ माह में चार महिलाओं को मार चुका है। 22 नवंबर को जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई नयागोठ गांव निवासी पूर्व सैनिक हवलदार मोहन सिंह की पत्नी हेमा देवी (45) को बाघ द्वारा निवाला बनाने की घटना के बाद से वन विभाग हमलावर बाघ को पकड़ने के प्रयास में जुटा है।
शारदा रेंज के वन बीट अधिकारी महेश अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पूर्णागिरि मार्ग पर गैंड़ाखाली स्थित वन विभाग की चौकी से करीब तीन सौ मीटर पीछे बाघ के पंजे के निशान मिले हैं, जिससे अनुमान है कि हमलावर बाघ पूर्णागिरि मार्ग से लगे जंगल में ही घूम रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पंजे के निशान मिलने के बाद उक्त स्थान पर भी सीसी कैमरा लगा दिया गया है, ताकि बाघ की गतिविधि का पता लग सके।